रबी फसल सुधार की बुनियादी बातें,
इस कोर्स में में हम रबी मौसम की प्रमुख फसलों जैसे गेहूं, जौ, चना, मसूर और सरसों के सुधार की मूलभूत जानकारियाँ सीखेंगे। इस पाठ्यक्रम की शुरुआत रबी फसलों के महत्व और उनके प्रमुख गुणों से होती है। इसमें फसल सुधार के पारंपरिक और आधुनिक तरीकों जैसे संकरण, चयन, बायोटेक्नोलॉजी और जैव सुदृढ़ीकरण का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि जलवायु परिवर्तन, रोग और कीट नियंत्रण, तथा गुणवत्ता सुधार में फसल सुधार कैसे सहायक होता है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को फसल सुधार की नींव मजबूत करना है ताकि वे कृषि उत्पादन, पोषण गुणवत्ता और किसान की आमदनी बढ़ाने में योगदान कर सकें। यह कोर्स अनुसंधान, प्रयोग और व्यावहारिक दृष्टिकोण के माध्यम से सीखने पर आधारित है। Agriculture Universe