जैविक खेती,
इस कोर्स में में हम रासायनिक मुक्त, पर्यावरण अनुकूल और स्थायी कृषि पद्धति की मूल अवधारणाओं को सीखेंगे। इस कोर्स की शुरुआत जैविक खेती के इतिहास और महत्व से होती है, जिसमें हम समझेंगे कि जैविक खेती कैसे मृदा की उर्वरता को बनाए रखती है और जल, वायु व जैव विविधता की रक्षा करती है। इस course में हम जैव उर्वरकों, हरी खाद, खाद कम्पोस्ट, फसल चक्र, मिश्रित खेती, और प्राकृतिक कीट नियंत्रण विधियों के प्रयोग पर ध्यान देंगे। साथ ही, जैविक प्रमाणन प्रक्रिया, विपणन तकनीकें और किसानों को मिलने वाले लाभों पर भी गहराई से चर्चा की जाएगी। जैविक खेती केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलन में खेती करने का एक दर्शन है। यह कोर्स छात्रों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी के साथ उत्पादक और लाभकारी खेती की ओर मार्गदर्शन करेगा। Agriculture Universe