लाभकारी कीट,
इस कोर्स में में हम उन कीटों के बारे में अध्ययन करेंगे जो कृषि उत्पादन में सहायक होते हैं और प्राकृतिक रूप से फसलों की रक्षा करते हैं। इस course की शुरुआत लाभकारी कीटों की पहचान और उनके वर्गीकरण से होगी। इसमें हम परागण करने वाले कीटों (जैसे मधुमक्खियाँ), परभक्षी कीट (जैसे लेडी बर्ड बीटल), परजीवी कीट (जैसे ट्राइकोग्राम्मा), और अपशिष्ट विघटक कीटों के कार्यों को समझेंगे। इस पाठ्यक्रम में हम यह भी जानेंगे कि इन कीटों का संरक्षण कैसे किया जाए, उन्हें किस प्रकार नियंत्रित वातावरण में पाला जाए और फसलों की रक्षा में इनका प्रयोग कैसे किया जाए। लाभकारी कीट जैविक खेती और एकीकृत कीट प्रबंधन (IPM) का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। यह कोर्स किसानों, शोधार्थियों और कृषि छात्रों को टिकाऊ और पर्यावरणीय रूप से सुरक्षित कृषि के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करेगा। Agriculture Universe