शुष्क भूमि कृषि,
इस कोर्स में में हम उन कृषि तकनीकों और रणनीतियों का अध्ययन करेंगे जो वर्षा पर निर्भर और जल की कमी वाले क्षेत्रों में उपयोग की जाती हैं। इस course की शुरुआत शुष्क भूमि कृषि की परिभाषा, महत्व और इसके जलवायु व भौगोलिक लक्षणों से होती है। हम जानेंगे कि शुष्क क्षेत्रों में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है, वर्षा की अनिश्चितता का कृषि पर क्या प्रभाव होता है, और ऐसी स्थिति में किस प्रकार की फसलों जैसे ज्वार, बाजरा, चना, मूंगफली आदि का चयन किया जाता है। इसके साथ ही, जल संरक्षण, मिट्टी की नमी बनाए रखने की तकनीकें, फसल चक्र, कम इनपुट वाली खेती, और पारंपरिक व आधुनिक उपायों के संयोजन का प्रशिक्षण भी इस पाठ्यक्रम में दिया जाएगा। यह course छात्रों और किसानों को जलवायु अनुकूल और स्थायी कृषि प्रणाली अपनाने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और समाधान प्रदान करता है। Agriculture Universe