कृषि अर्थशास्त्र,
इस पाठ्यक्रम में में हम कृषि क्षेत्र से संबंधित आर्थिक सिद्धांतों, नीतियों और संसाधनों के कुशल प्रबंधन का अध्ययन करेंगे। इस course की शुरुआत कृषि की परिभाषा, क्षेत्रीय भूमिका और अर्थव्यवस्था में इसके योगदान से होती है। हम जानेंगे कि उत्पादन, लागत, लाभ, मूल्य निर्धारण, मांग और आपूर्ति जैसे आर्थिक पहलू कृषि में कैसे लागू होते हैं। इसमें कृषकों की आय, कृषि श्रमिकों की स्थिति, भूमि उपयोग, कृषि वित्त, बीमा, विपणन, और सरकारी नीतियों जैसे विषयों पर भी गहराई से अध्ययन किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम छात्रों को यह समझने में मदद करेगा कि कैसे कृषि निर्णय, बाजार मूल्य और नीति निर्धारण कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि को प्रभावित करते हैं। यह course किसानों की भलाई, संसाधनों के कुशल उपयोग और कृषि क्षेत्र में सतत विकास के लिए आवश्यक आर्थिक दृष्टिकोण प्रदान करता है। Agriculture Universe