Course Description
बीएससी कृषि प्रथम,
इस कोर्स में में हम कृषि विज्ञान की बुनियादी अवधारणाओं को विस्तार से सीखेंगे। इस कोर्स के अंतर्गत प्रमुख विषयों में एग्रोनॉमी, मृदा विज्ञान, बागवानी, वानिकी, कृषि मौसम विज्ञान, और कृषि अभियांत्रिकी की प्रारंभिक जानकारी शामिल है। साथ ही हम ग्रामीण समाजशास्त्र, शैक्षिक मनोविज्ञान, कृषि धरोहर और मानवीय मूल्यों जैसे सामाजिक और नैतिक पहलुओं को भी समझेंगे। यह कोर्स छात्रों को पौधों की वृद्धि, मिट्टी की संरचना, सिंचाई प्रणाली, उर्वरक उपयोग और कृषि में प्रयुक्त यंत्रों की मूल बातें सिखाता है। इसके अलावा संचार कौशल और शारीरिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों का समग्र विकास भी सुनिश्चित किया जाता है। यह कोर्स कृषि क्षेत्र में करियर की मजबूत नींव रखने में सहायक है। Agriculture Universe