Course Description
फसल शरीरक्रिया विज्ञान,
इस कोर्स में में हम पौधों के आंतरिक कार्यों और विकास की प्रक्रियाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझेंगे। इस कोर्स में आप जानेंगे कि पौधे कैसे प्रकाश संश्लेषण करते हैं, कैसे जल और खनिजों को ग्रहण करते हैं, और कैसे उनकी वृद्धि और विकास हार्मोनों के माध्यम से नियंत्रित होती है। साथ ही हम बीज अंकुरण, पुष्पन, फलन, सूखा, लवणता, तापीय एवं जैविक तनाव जैसे पर्यावरणीय प्रभावों पर फिजियोलॉजिकल प्रतिक्रियाएं भी समझेंगे। यह कोर्स विशेष रूप से फसल की उत्पादकता, गुणवत्ता और जलवायु सहनशीलता बढ़ाने के लिए आवश्यक वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है। छात्रों, किसानों और शोधकर्ताओं के लिए यह कोर्स उपयोगी और ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा। Agriculture Universe