Course Description
कृषि विरासत,
इस कोर्स में में हम भारत की प्राचीन कृषि परंपराओं, तकनीकों और सांस्कृतिक मूल्यों का अध्ययन करेंगे जो आज की आधुनिक खेती की नींव बनाते हैं। इस कोर्स में आप जानेंगे कि प्राचीन भारत में कृषि कैसे समाज, धर्म और अर्थव्यवस्था से गहराई से जुड़ी हुई थी। हम वैदिक काल की कृषि पद्धतियाँ, पारंपरिक जल संचयन प्रणालियाँ, जैविक खेती के ऐतिहासिक दृष्टिकोण, पवित्र पौधों और पशुओं की भूमिका, कृषि आधारित त्योहारों, और लोक ज्ञान पर आधारित कृषि तकनीकों का अवलोकन करेंगे। यह कोर्स विद्यार्थियों को न केवल कृषि का ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रदान करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे पारंपरिक ज्ञान आज की सतत और पर्यावरणीय खेती में सहायक हो सकता है। Agriculture Universe